इटारसी रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन I
इटारसी रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
नर्मदापुरम/इटारसी |
दिनांक: 11/02/2026
इटारसी-मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस नर्मदापुरम द्वारा आज इटारसी रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर भोपाल मंडल के D.R.M महोदय क़ो ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरब चौधरी (गोल्डी) एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस के द्वारा प्रेषित किया गया, जिसमें स्टेशन पर यात्रियों को हो रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया।
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरब चौधरी (गोल्डी) ने बताया कि इटारसी स्टेशन मध्यप्रदेश का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं –
स्टेशन के पुरानी इटारसी तरफ़ लगी स्वचालित सीढ़ीया अभी तक चालू नहीं है जिन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाए ।
स्टेशन के बाहर निकलने पर जाम की समस्या से निजात के लिए उचित यातायात एव पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
स्टेशन में भारी गंदगी की समस्या को दूर किया जाए।
स्टेशन परिसर में अवैध बेंडरिंग पर रोक लगाई जाए।
महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रदेश महासचिव – अक्षय जायसवाल,
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष – आनंद पटेल,
जिला महासचिव – मोहम्मद आमिर, विशाल बढ़कुर , अंशुल गोस्वामी , अनिमेष मलैया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

