महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल दूध डेरी के पास हुआ विशाल फलाहारी प्रसाद वितरणI
इटारसी (जमानी रोड): महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज नगर में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। जमानी रोड स्थित महाकाल दूध डेरी के पास श्रद्धालुओं द्वारा विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों और भक्तों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तिमय वातावरण में सेवा का संकल्प
सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के बाद जमानी रोड पर उत्सव का माहौल रहा। दीवान कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के युवाओं व गणमान्य नागरिकों ने मिलकर इस वितरण कार्य को संपन्न किया। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा:
- मोहित मेहतो
- सूरज नोरिया
- सोमेश सोनी
- कुणाल पासवान
- मनीष मेहरा
- करण बरखाने
- ब्रजमोहन पाल
इसके साथ ही दीवान कॉलोनी के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा के भक्तों की सेवा हेतु यह छोटा सा प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना की।


पत्रकार -कुणाल पासवान
मो-75819888260

