टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया के निर्देशन में नगर पालिका की जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों के द्वारा डॉ जौहरी की गली वार्ड न 18 में चल रहे अवैध नल कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध पाये गये 06 नल कनेक्शन विच्छेद किये जाने की कार्यवाही की गई। विच्छेद किये गये अवैध नल कनेक्शन धारियों के नाम अनिल गोस्वामी पिता ग्यासी,जीवन कुमार सेन पिता कमलेश, लक्ष्मी लाल साहू पिता पीएन साहू, लल्लू लाल अग्रवाल पिता राम चरण, लखन लाल धातरा पिता भगवान दास, राकेश कुमार जैन पिता कोमल चंद्र है। कार्यवाही के दौरान पीएचई के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

