टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने ग्राम लार खास में विधायक निधि से करीब 09.61 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहें निबऊ नाले पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राहुल- राजकुमार गौतम सरपंच, केसर तिवारी पूर्व सरपंच, महेंद्र खिलन गौतम , सन्तोष दुबे , घनश्याम लोधी सुंदरपुर, कालू रैकवार, संतोष तिवारी, मोनू गौतम, द्वारका राय सहित समस्त ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें । इसके साथ ही सांतखेरा सुंदरपुर में श्री शंकर जी, श्री हनुमान मंदिर में आयोजित प्राणप्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया एवं विधायक निधि से नवीन हैंडपंप व धर्मशाला निर्माण बनवाने की घोषणा की।

