पुरानी इटारसी: स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल, वार्ड 2 में हफ़्तों से पड़ी हैं नाली में कीचड़ I
इटारसी। शहर को स्वच्छ बनाने के लंबे-चौड़े दावों के बीच पुरानी इटारसी की दीवान कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 02) के हालात बदतर बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की कथित ‘मनमानी’ के चलते क्षेत्र में बुनियादी सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
सूचना के एक सप्ताह बाद भी सुध नहीं
वार्डवासियों ने बताया कि कॉलोनी की नालियां कचरे और कीचड़ से लबालब भरी हुई हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में भीषण दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व ही उनके द्वारा नगर पालिका के आला अधिकारियों को फोन के द्वारा सूचित कर दिया गया , लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक एक भी सफाईकर्मी मौके पर नहीं पहुँचा।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
क्षेत्र के लोगों में CMO की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि:
सूचित करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने की स्थिति बन रही है।
मच्छरों के प्रकोप से संक्रमण बीमारियों का भय बना हुआ है।
“वार्डवासियों ने हफ्ते भर पहले सूचना दी थी, लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। यह सीधे तौर पर नागरिकों की सेहत के साथ खिलवाड़ और अधिकारियों की तानाशाही है।” — स्थानीय निवासी, वार्ड 02
निष्कर्ष
जहां एक ओर सरकार स्वच्छता सर्वेक्षण में 01 नंबर आने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं इटारसी की दीवान कॉलोनी की ये तस्वीरें जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद नींद में सोया नगर पालिका प्रशासन जागता है,या वार्डवासियों को इसी गंदगी में रहने पर मजबूर होना पड़ेगा।

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

