केंद्रीय कृषि मंत्री के जन्मदिन पर हिंदू महाशक्ति संघ ने लिया ‘सेवा संकल्प’, इटारसी में हुआ पौधारोपण I
इटारसी | 5 मार्च, 2026
इटारसी | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस को हिंदू महाशक्ति संघ ने ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया। मंत्री चौहान की अपील का सम्मान करते हुए संगठन ने भव्य होर्डिंग्स और उपहारों के बजाय पर्यावरण संरक्षण का रास्ता चुना और नगर के सार्वजनिक पार्क में पौधारोपण कर हरित प्रदेश का संदेश दिया।
शिवराज सिंह की अपील का दिखा असर
हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व संगठन मंत्री जीतेंद्र राजवंशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शुभचिंतकों से आग्रह किया था कि उनके जन्मदिन पर दिखावे के बजाय एक पौधा लगाकर प्रकृति की सेवा करें। इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर संघ की प्रदेश प्रभारी पूनम सोनकर ने अपनी टीम के साथ भोपाल स्थित निवास पर पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और जमीन पर उतरकर इस अभियान को गति दी।
पौधारोपण के साथ होली मिलन और सहभोज
इटारसी में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल पौधे लगाए गए, बल्कि आगामी त्योहार के मद्देनजर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित महिलाओं और संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और सामूहिक सहभोज का आनंद लिया।
“हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक अपने घर और आसपास कम से कम एक पौधा लगाए। हम पौधे एकत्र कर रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़कर एक नया संकल्प दिला रहे हैं।” — पूनम सोनकर, प्रदेश प्रभारी, हिंदू महाशक्ति संघ
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अभियान में नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
-
महिला टीम: नगर अध्यक्ष नम्रता दास, कंचन बाथरी, विनीता मेहरा, माया शर्मा, अनुराधा गिरी, पूनम रजक, विमला कुशवाह, रानू सराठे, खुशी बाथरी, आरती सूरमा, रजनी कहार, रश्मि बाथरी, शीला लोधी, दीक्षा ठाकुर और अंजली साहू।
-
संगठन पदाधिकारी: जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, हिमांशु तिवारी, आकाश बाथरी, सोनू केवट, गोलू परदेशी और चेनसिंह कहार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार कुणाल पासवान
Mob-7581988260

