भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में गूँजी कविताओं की स्वर लहरियाँ; अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. नीरज ‘नीर’ सम्मानितI
इटारसी-भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में ‘इटारसी बीते शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘इटारसी कला साहित्य संस्कृति मंच’ द्वारा आयोजित ‘रंग तरंग कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ में देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. नीरज कुमार ‘नीर’ (नीरज चौधरी) का विशेष गरिमामयी सम्मान किया गया।
वरिष्ठ जनों ने किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका स्वास्थ्य समिति के सभापति श्री राकेश जाधव एवं क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार कवि बी.के. पटेल ने डॉ. नीरज का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. नीरज ने राष्ट्रीय कवि बी.के. पटेल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपनी उपलब्धि का आधार बताया।
साहित्यकारों का जुटा जमावड़ा
सम्मेलन में विभिन्न शहरों से पधारे प्रबुद्ध साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं और परिचय के माध्यम से शब्दों की ऐसी छटा बिखेरी कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय राजकुमार दुबे, नवीन पटेल, अखिलेश दुबे और बृजमोहन सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. नीरज को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
मित्रों और प्रशंसकों में हर्ष
डॉ. नीरज की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों—कवि हनीफ खान, आलोक शुक्ला, मोहम्मद आफाक और कमल पटेल ने उन्हें विशेष रूप से बधाई दी है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक काव्य पाठ और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

पत्रकार कुणाल पासवान
Mob-7581988260

