अधिवक्ता संघ इटारसी ने मनाया होली मिलन समारोह: न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को दी बधाई I
इटारसी। स्थानीय अधिवक्ता कक्ष में सोमवार, 9 मार्च को अधिवक्ता संघ इटारसी द्वारा ‘होली मिलन समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालयीन अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली, रंगपंचमी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में इटारसी न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों ने शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। उपस्थित न्यायाधीशों में:
-
माननीय श्री आदित्य रावत जी
-
माननीय श्री सूर्यपाल सिंह राठौड़ जी
-
माननीय श्री यतिन अग्रवाल जी
-
माननीय न्यायाधीश श्रीमती आयुषी गुप्ता जी
-
माननीय न्यायाधीश श्रीमती प्राची कौरव जी शामिल रहे।
नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान
समारोह के दौरान न्यायाधीश गणों ने सभी अधिवक्ताओं को पर्वों की बधाई देने के साथ ही एक महत्वपूर्ण अपील भी की। उन्होंने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली ‘नेशनल लोक अदालत’ को सफल बनाने और अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करने का निवेदन किया।
संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत ने की। इस दौरान सचिव पारस जैन, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता नागेश व मनीष बाजपेई, सहसचिव विजय दुबे, ग्रंथपाल कंचन मेहरा सहित कार्यकारिणी सदस्य एजीपी भूरेसिंह भदोरिया और जेपी शुक्ला उपस्थित थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवंश पांडे, अजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष संतोष गुरयानी, दीपक जैन, एजीपी सत्यनारायण चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी मौजूद रहे। संघ के अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने संबोधन में आपसी भाईचारे और सौहार्द पर बल दिया।
सफल संचालन और आभार
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता विनोद भावसार द्वारा किया गया एवं अंत में उपाध्यक्ष मनीष बाजपेई ने उपस्थित सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

पत्रका- कुणाल पासवान
Mob-7581988260

