*प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*
डोलरिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम के तत्वाधान में प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्रशिक्षण में जिला समन्वयक पवन सहगल, विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख, राजेंद्र कुशवाह एवं रोहित बकोरिया ने प्रस्फुटन समितियों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, आदर्श ग्राम, समग्र ग्राम विकास, दस्तावेजीकरण, सोसायटी पंजीयन, वृक्षारोपण तथा जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी।
कार्यक्रम वसुंधरा समाज कल्याण समिति, सेक्टर-3 बीसारोड़ा द्वारा आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में समिति सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा आभार सोनिका कनोजिया व दौलत राम ने व्यक्त किया


