नन्ही अनिका ने गणित ओलंपियाड में प्रदेश में लहराया परचम, शहर का बढ़ाया मान I
इटारसी। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है शहर की नन्ही बालिका कुमारी अनिका पटेल ने। दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा दूसरी की छात्रा अनिका ने गणित ओलंपियाड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया है।
अनिका की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल, बल्कि पूरे इटारसी शहर और परिवार में हर्ष का माहौल है। अनिका, स्मृति शिशु मंदिर स्कूल (पुरानी इटारसी) के प्राचार्य श्री मनोज कुमार पटेल एवं श्रीमती सीमा पटेल की सुपुत्री हैं। अपनी इस सफलता से उन्होंने अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, परिजनों और शुभचिंतकों ने अनिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।


पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

