इटारसी में श्याम बाबा की महिमा: ‘एक शाम हारे के सहारे के नाम’ भव्य संकीर्तन I
इटारसी। शहर के मालवीयगंज क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहाँ ‘एक शाम हरे के नाम’ भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों के जुटने की उम्मीद है।
भक्तिमय आयोजन की रूपरेखा
यह धार्मिक अनुष्ठान, बूढ़ी माता मंदिर रोड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक-17.03.2026
शाम 7:00 बजे से होगी, जो बाबा श्याम की इच्छा तक (प्रभु इच्छा तक) आयोजन में सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति के साथ बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा।
प्रमुख विवरण:
-
स्थान: बाइबल कॉलेज, बूढ़ी माता मंदिर रोड, इटारसी।
-
दिनांक-17.03.2026 I
-
समय: शाम 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक I
-
आयोजक: अमन द्विवेदी मित्र मंडल एवं पारिवारिक उत्सव समिति, मालवीयगंज, इटारसी।
भक्तों को आमंत्रण
समिति के सदस्यों ने बताया कि “आयोजन करने वाले भी श्याम हैं और करवाने वाले भी श्याम”। इस भाव के साथ अमन द्विवेदी मित्र मंडल ने सभी धर्मप्रेमी जनता और श्याम प्रेमियों को इस भव्य संकीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

