ग्वाल बाबा तिराहे पर अनोखी पहल: एडीजे ने गुलाब देकर वाहन चालकों को सिखाया सुरक्षा का पाठ I
इटारसी, नर्मदापुरम। सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आज नगर के ग्वाल बाबा क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को दंड देने के बजाय गुलाब के फूल भेंट कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
एडीजे आदित्य रावत ने दी समझाइश
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एडीजे श्री आदित्य रावत ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोका और उन्हें गुलाब का फूल भेंट करते हुए हेलमेट की अनिवार्यता समझाई। श्री रावत ने कहा कि जीवन अनमोल है और सुरक्षा उपकरण केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जान बचाने के लिए होने चाहिए।
पुलिस टीम की मौजूदगी
इस अवसर पर थाना प्रभारी (टीआई) गौरव सिंह बुन्देला सहित इटारसी पुलिस का स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस की इस “ शैली’‘ की स्थानीय नागरिकों ने काफी सराहना की।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

