नवनियुक्त: शुभम किशोर मैना बने भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री I
इटारसी/नर्मदापुरम। भारतीय सफाई मजदूर संघ, मध्य प्रदेश के संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरा रावने जी के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिवानी घारू जी की विशेष अनुशंसा पर श्री शुभम किशोर मैना को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुभम किशोर मैना को उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय सफाई मजदूर संघ, मध्य प्रदेश का ‘प्रदेश संयुक्त मंत्री’ नियुक्त किया गया है।
संगठन को मिलेगी मजबूती
उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुभम किशोर मैना ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की रीति-नीति पर चलते हुए सफाई कामगारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे माननीय प्रदेश अध्यक्ष हीरा रावने जी के निर्देशों का पालन करते हुए मजदूर संघ को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।
शुभकामनाओं का तांता
शुभम किशोर मैना की नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में सफाई मजदूरों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

