प्रशासन की अपील: जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान I
नर्मदापुरम। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने जिले के सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू है।
सतत और नियमित आपूर्ति
जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सतत एवं नियमित रूप से की जा रही है। वर्तमान खपत को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है।
नागरिकों से विशेष अपील
प्रशासन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि:
-
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
-
केवल अपनी आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों का क्रय करें।
-
घबराहट में आकर पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें।
श्रीमती रश्मि साहू ने स्पष्ट किया है कि अफवाहों के कारण व्यवस्थाओं को प्रभावित न होने दें और प्रशासन का सहयोग करें।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

