नर्मदापुरम: रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, इटारसी में 6 ओवरलोड ट्रक जब्त I
नर्मदापुरम/इटारसी | जिले में खनिज माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने अपनी नकेल और कस दी है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रेत का अवैध और ओवरलोड परिवहन कर रहे 06 ट्रकों (एल.पी.) को जब्त किया है।
संयुक्त दल की घेराबंदी, इटारसी में हुई कार्यवाही
26 मार्च 2026 को जिला स्तरीय जांच दल और भोपाल से आए भौमिकी तथा खनिकर्म संचालनालय के दल ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान तहसील इटारसी के अंतर्गत रेत का ओवरलोड परिवहन करते हुए छह बड़े वाहनों को पकड़ा गया।
जब्त किए गए वाहनों के क्रमांक:
-
MP 11 ZK 7772
-
MH 27 BX 1221
-
RJ 09 GE 7581
-
MP 09 HG 7264
-
MP 09 DK 2883
-
MP 09 AK 5481
थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में वाहन
कार्यवाही के बाद सभी छह वाहनों को थाना रामपुर गुर्रा (तहसील इटारसी) के थाना प्रभारी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। प्रशासन अब इन वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों और प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर भारी जुर्माना अधिरोपित करने की तैयारी कर रहा है।
नियमित रहेगी जांच की प्रक्रिया
कलेक्टर के निर्देशों के बाद अब जिले के हर तहसील में विशेष दल गठित किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध यह अभियान सतत जारी रहेगा। इस संयुक्त कार्यवाही से जिले के रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

