लोकायुक्त का सिवनी मालवा थाने में छापा: 2200 रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार I
नर्मदापुरम/भोपाल | भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भोपाल लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। सिवनी मालवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश परते को आवेदक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह कार्यवाही पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख और डीआईजी श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
मामला: रिपोर्ट रफा-दफा करने के बदले मांगी थी रिश्वत
आवेदक रेवा राम प्रजापति (निवासी सतवासा, सिवनी मालवा) का अपने ममेरे भाई सरवन से विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज थी। इस मामले को थाने स्तर पर ही समाप्त करने के बदले प्रधान आरक्षक राजेश परते ने आवेदक से 10,000 रुपये की मांग की थी। आरोपी लगातार आवेदक पर राशि देने के लिए दबाव बना रहा था।
ट्रैप की मुख्य जानकारी
-
आरोपी: प्रधान आरक्षक राजेश परते (थाना सिवनी मालवा)।
-
ट्रैप राशि: 2,200 रुपये।
-
दिनांक: 26 मार्च 2026।
-
धारा: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज।
शिकायत से गिरफ्तारी तक का घटनाक्रम
परेशान होकर रेवा राम ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल, श्री दुर्गेश राठौर से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। गुरुवार को जैसे ही प्रधान आरक्षक ने आवेदक से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 2,200 रुपये स्वीकार किए, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।
लोकायुक्त टीम: इस सफल कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले और उनकी टीम (मुकेश पटेल, मनोज मांझी, चैतन्य प्रताप, विनोद, गौरव, रविंद्र और यशवंत) की मुख्य भूमिका रही।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260


