टीकमगढ़। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार 28 मार्च 2026 को जिले की प्राथमिक शालाओं में एफएलएन फाउंडेशनल लिटरेसी बुनियादी साक्षरता फाउंडेशनल न्यूमरेसी बुनियादी संख्या ज्ञान मेले के तृतीय चरण का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक शाला बड़माड़ई एवं पटपुरा में मेले का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य कक्षा 01 एवं 02 के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर का समग्र आकलन करना रहा। आयोजन के दौरान पंजीयन से लेकर बच्चों के परीक्षण तक की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपादित किया गया। मेले में बच्चों के शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणितीय पूर्व तैयारी तथा “बच्चों का कोना” जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया गया तथा सभी
अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया गया। समग्र शिक्षा, मध्यप्रदेश एवं राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप मेले का संचालन किया गया। विशेष बात यह रही कि छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन हेतु पूर्व से ही अभिभावकों, विशेषकर माताओं के समूह बनाए गए थे, जिन्होंने मेले में सहभागिता कर अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट को समझा और उनका अवलोकन किया। शासकीय प्राथमिक शाला बड़माड़ई रिगौरा में आयोजित इस मेले में कक्षा 1 एवं 2 के सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सफलतापूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं अभिभावकों का विशेष योगदान रहा। श्रीमती शाहीन खातून, श्रीमती बबली जैन, श्रीमती चंदा देवी सिंह गोर एवं पंकज खरे सहित समस्त स्टाफ ने मिलकर आयोजन को प्रभावी बनाया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह शैक्षणिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

