टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन की आपातकालीन परिस्थितियों में संवेदन शीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सहायता सुनिश्चित करें। इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 09 बजे कन्नपुर, चौकी देवरदा निवासी प्रेमलाल आदिवासी के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में परिवार की खाद्य सामग्री सहित आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार कठिन परिस्थिति में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी देवरदा सउनि लीलाधर सिंह एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए जनसहयोग से पीड़ित परिवार की मदद की। पुलिस द्वारा परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई, साथ ही बच्चों के लिए नमकीन एवं बिस्कुट देकर उनकी आवश्यक जरूरतों का ध्यान रखा गया।
पुलिस की इस मानवीय पहल से न केवल पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिली, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश भी गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इसी प्रकार जनसेवा और सहायता के कार्यों को प्राथमिकता देते रहें, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंच सके।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

