इटारसी: सख्त आदेशों और FIR के बाद भी नहीं थम रहा नरवाई जलाने का सिलसिला I
इटारसी। प्रशासन की तमाम कोशिशों और सख्त हिदायतों के बावजूद क्षेत्र में खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है कि नरवाई जलाना न केवल जमीन की ऊर्वरा शक्ति को नष्ट करता है, बल्कि पर्यावरण और जनजीवन के लिए भी बेहद खतरनाक है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं कि नरवाई जलाने वालों पर भारी जुर्माना और FIR जैसी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, कई क्षेत्रों में धुएं का गुबार देखा जा रहा है, जो सड़क हादसों और आगजनी की घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अब निगरानी और सख्त की जाएगी ताकि इस पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
🌻 आज का विचार 🌻
“खेत की नरवाई जलाकर हम केवल अवशेष नहीं जलाते, बल्कि अपनी मिट्टी की ममता और आने वाली पीढ़ी के हिस्से की शुद्ध हवा भी जला देते हैं। आधुनिक किसान वही है जो आग से नहीं, बल्कि समझदारी से अपनी जमीन को समृद्ध बनाए।”
— कुणाल पासवान
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

