टीकमगढ़। नगर की शांतिनगर कॉलोनी में निवासरत ग्राम भेलसी में जन्में प्रतिष्ठित पं. संजय जैन शास्त्री को अवधेश प्रताप सिंह विश्व विद्यालय रीवा से पी.एच.डी ,विधा वारिधि डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से अलंकृत किया गया। यह उपाधि उनके द्वारा प्रस्तुत कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में मूल्यपरक शिक्षात्मक शोध प्रबंध शीर्षक जैन हिंदी साहित्य की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वर्तमान संदर्भ में के लिए प्रदान की गई। शास्त्री ने यह शोध प्रबंध डॉ दिनेश कुशवाह अ.प्र.सिं. वि.वि हिंदी विभाग रीवा के कुशल निर्देशन एवं डॉ वंदना त्रिपाठी जी.डी.सी रीवा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। तथा शोध प्रबंध लेखन कार्य शहर के प्रतिष्ठित पूर्व प्राचार्य डॉ के एल जैन एवं बारेलाल जैन अ.प्र.सिं. वि.वि के नेतृत्व एवं सहयोग से सम्पन्न किया। इसके लिए पं. संजय शास्त्री ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। इस उपलब्धि पर ब्र. जयकुमार निशांत प्राचार्य एस. सी. जैन, डॉ निर्मल शास्त्री, पी के जैन आदि अनेक लोगों ने शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

