पोषण पखवाड़ा 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, ‘खेलो और सीखो’ पर रहेगा जोर I
इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘8वें पोषण पखवाड़ा’ (09 से 23 अप्रैल 2026) के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में इटारसी परियोजना की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन है मुख्य लक्ष्य
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन करना है। पखवाड़े के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा:
-
माँ एवं शिशु पोषण: सुरक्षित मातृत्व और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर।
-
मस्तिष्क विकास: जीवन के प्रथम 1000 दिनों में 0-3 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास हेतु प्रोत्साहन।
-
खेल आधारित शिक्षा: प्रारंभिक वर्षों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करना।
-
डिजिटल डिटॉक्स: बच्चों में बढ़ते ‘स्क्रीन टाइम’ को कम करने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना।
-
सामुदायिक सहभागिता: आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना।
विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
मिशन नींव (ECCE) के जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र कीर ने कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास, भाषा ज्ञान और सामाजिक-भावनात्मक कौशल को निखारने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे पखवाड़े के दौरान रैली, घर-घर संपर्क और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाएं।
इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, श्री सौरभ साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बस्तवार, श्रीमती रेखा चौरे, ब्लॉक समन्वयक हिना खान सहित विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
‘आज के विचार’
“शब्दों में उतनी ही जान होती है,
जितना उन्हें लिखने वाली कलम का इरादा साफ होता है।”

