इटारसी मंडी में गेंहूँ और चना की सरकारी खरीदी शुरू, पूजन के साथ हुआ शुभारंभ I
इटारसी: क्षेत्र के किसानों के लिए आज का दिन राहत भरा रहा। आज 9 अप्रैल, गुरुवार को इटारसी की कृषि उपज मंडी में शासकीय उपार्जन केंद्रों पर गेंहूँ और चना की खरीदी का आधिकारिक आगाज़ हो गया है।
तौल काँटों का पूजन और अतिथियों की उपस्थिति
मंडी परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में तेराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी नीलेश शर्मा और मंडी सचिव प्रशांत पांडे ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से तौल काँटों का पूजन किया। पूजन के पश्चात गेंहूँ और चना खरीदी के तीनों केंद्रों पर तुलाई का कार्य शुरू कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रशासन और मंडी समिति के निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:
-
अधिकारी: फूड इंस्पेक्टर जुबेर काजी, नान प्रभारी गणेश शुक्ला, समिति प्रबंधक किशोर पटेल।
-
मंडी स्टाफ: मंडी एएसआई अनमोल सिंह, अक्षय पवार, राजेश इंगले, ललित पटेल और समस्त सोसायटी कर्मचारी।
-
अन्य: लेबर कॉन्ट्रैक्टर राकेश यादव, रंजीत यादव और जित्तू ठाकुर।
किसानों का भव्य स्वागत
उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे पहले किसान का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों को सुगम तुलाई का भरोसा दिलाया।
कुणाल पासवान का आज का विचार
“किसानों की समृद्धि ही देश की उन्नति का आधार है।
सरकारी उपार्जन केंद्रों पर समय से खरीदी शुरू होना न,
केवल बिचौलियों के प्रभाव को कम करता है,
बल्कि अन्नदाता को उसकी मेहनत का वाजिब हक दिलाने की दिशा,
में एक सशक्त कदम है। प्रशासन की यह सक्रियता सराहनीय है।”
— पत्रकार कुणाल पासवान


