पुनीत कार्य: सेवा सदन और बाबा गोदड़ी वाला धाम के सहयोग से 13 मरीजों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन I
इटारसी: मानवता की सेवा ही सर्वोपरि है, इसी उद्देश्य के साथ आज 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को इटारसी में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ और बाबा गोदड़ी वाला धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में दर्जनों नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया।
निशुल्क जांच और चयन
नगर की गली नंबर 1 स्थित सेवा सदन आंख जांच केंद्र पर आयोजित इस शिविर में कुल 42 मरीजों की आंखों की सूक्ष्मता से जांच की गई। परीक्षण के उपरांत 13 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया, जिन्हें बेहतर उपचार और ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
पूर्णतः निःशुल्क सुविधाएं
चिन्हित किए गए सभी 13 मरीजों को आज ही सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ रवाना किया गया। संस्थान की ओर से मरीजों के लिए निम्नलिखित सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी:
-
आने-जाने की व्यवस्था (परिवहन)
-
अस्पताल में रुकने और भोजन की व्यवस्था
-
मोतियाबिंद ऑपरेशन और अत्याधुनिक लेंस
संस्थान द्वारा जानकारी दी गई कि इन सभी मरीजों का ऑपरेशन कर उन्हें 11 अप्रैल को सकुशल वापस इटारसी लाया जाएगा।
आज का विचार
“किसी की आंखों की खोई हुई रोशनी लौटाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। सेवा सदन और बाबा गोदड़ी वाला धाम का यह निस्वार्थ प्रयास समाज के उन वर्गों के लिए वरदान है जो आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित रह जाते हैं। नर सेवा ही वास्तव में नारायण सेवा है।”
— पत्रकार कुणाल पासवान

