बड़ी कार्रवाई: नर्मदापुरम में लोकायुक्त का छापा, NRLM ब्लॉक मैनेजर सहित 3 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार I
नर्मदापुरम/इटारसी: मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नर्मदापुरम जिले में लोकायुक्त की टीम ने एनआरएलएम (NRLM) के ब्लॉक मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक महिला कर्मचारी से उसका रुका हुआ वेतन (Salary) जारी करने के बदले में 20,000 रुपये की मांग की थी। परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की।
जाल बिछाकर पकड़ा
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। जैसे ही महिला ने रिश्वत की राशि आरोपियों को सौंपी, टीम ने घेराबंदी कर ब्लॉक मैनेजर और उसके दो अन्य साथियों को धर दबोचा। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
आरोपियों पर कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पत्रकार कुणाल पासवान

