नर्मदापुरम: खेल मंत्री विश्वास सारंग कल करेंगे ‘एचआर स्पोर्ट्स एरीना’ का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान I
नर्मदापुरम। जिले के युवाओं के खेल कौशल को निखारने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कल एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग रविवार, 12 अप्रैल को शाम 7 बजे नर्मदापुरम के प्रवास पर रहेंगे।
अत्याधुनिक खेल परिसर की सौगात
मंत्री श्री सारंग आशीर्वाद हॉस्पिटल के पीछे, तुलसी धाम कॉलोनी में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल परिसर ‘एचआर स्पोर्ट्स एरीना’ (मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ) का भव्य लोकार्पण करेंगे। यह टर्फ स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री जी नर्मदापुरम की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का सम्मान भी करेंगे।
पत्रकार और बैंकर्स के बीच होगा मैत्री मैच
लोकार्पण के इस खास अवसर पर खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित टर्फ पर एक मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला स्थानीय पत्रकारों और सेंट्रल बैंक की टीम के बीच खेला जाएगा।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव ने बताया कि समारोह में आध्यात्मिक और राजनैतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में:
-
मुख्य अतिथि: मंत्री विश्वास सारंग
-
विशेष उपस्थिति: आचार्य पंडित सोमेश परसाई, आध्यात्मिक गुरु साईबल्ल्भ दास।
-
प्रमुख जनप्रतिनिधि: विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नपाध्यक्ष नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे एवं भरतसिंह राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
कुणाल की कलम से (आज का विचार):
“खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व सीखने का माध्यम हैं।
खेल मैदान की हर नई शुरुआत, युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव रखती है।”
रिपोर्टर: पत्रकार कुणाल पासवान (इटारसी)

