मुस्कान संस्था में बच्चों के संग मनाई गई बाबासाहेब की 135वीं जयंती, विधायक डॉ. शर्मा हुए शामिल I
इटारसी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर इटारसी स्थित मुस्कान संस्था में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल पुरानी इटारसी की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना डोईफोड़े के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा उपस्थित रहे।
संविधान की प्रति भेंट कर हुआ सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा द्वारा बाबासाहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस विशेष अवसर पर न्यू यार्ड की मातृशक्ति द्वारा माननीय विधायक जी को स्मृति चिन्ह के रूप में भारतीय संविधान की प्रति भेंट की गई।
बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री और फलाहार
जयंती के पावन अवसर पर मुस्कान संस्था के बच्चों के बीच हर्षोल्लास का माहौल रहा। अतिथियों द्वारा बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए:
-
कॉपी, पेन और कलर सेट जैसी शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
-
सभी बच्चों को फलाहार और अल्पाहार दिया गया।
प्रमुख जनों की उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयकिशोर चौधरी, मुस्कान संस्था के संस्थापक समाजसेवी मनीष ठाकुर, वरिष्ठ नेता अवध पाण्डेय, पार्षद मनजीत कलोसिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटैल, जमुना प्रसाद महोबिया और सतीश पटेल उपस्थित रहे।
साथ ही मातृशक्ति के रूप में श्रीमती अंकिता चौबे, रचना पटेल, मोनिका चव्हाण, छाया सोलंकी, संगीता सूर्यवंशी, मनीषा साठे और रेनू चौरे ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मोनिका चव्हाण द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कुणाल पासवान-आज का विचार
“बच्चों को दी गई सही शिक्षा और संस्कार ही ,
एक न्यायपूर्ण और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं।”
पत्रकार कुणाल पासवान

