॥ कुणाल की कलम ॥
कलेक्टर की अनोखी पहल: सरकारी नंबर के साथ साझा किया अपना ‘पर्सनल नंबर’, अब जनता सीधे सोमेश मिश्रा से कर सकेगी संवाद
नर्मदापुरम। जिला प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक अनुकरणीय और सराहनीय पहल की है। अक्सर देखा जाता है कि आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते हैं या लैंडलाइन नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाता, लेकिन अब नर्मदापुरम की जनता सीधे जिले के मुखिया से अपनी बात साझा कर सकेगी।
पारदर्शिता की ओर बढ़ते कदम- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आधिकारिक सूचनाओं के साथ-साथ अपना व्यक्तिगत (Personal) मोबाइल CUG NO-6269911910,MOB-9425125242 नंबर भी सार्वजनिक किया है। इसका सीधा और स्पष्ट मतलब है कि जिले का कोई भी नागरिक, जिसे किसी भी विभाग या क्षेत्र में गंभीर समस्या है या जिसकी सुनवाई नहीं हो रही है, वह सीधे कलेक्टर के व्यक्तिगत नंबर पर संपर्क कर सकता है।
सीधे संवाद से बढ़ेगा विश्वास प्रशासनिक गलियारों में इस पहल की काफी चर्चा है। जानकारों का मानना है कि इस कदम से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि निचले स्तर के अधिकारी भी अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेंगे। जब जनता का सीधा जुड़ाव जिले के सर्वोच्च अधिकारी से होगा, तो समस्याओं का निराकरण भी त्वरित गति से होगा।
जनता के लिए बड़ी राहत -चाहे वह गर्मी में पानी की समस्या हो, स्कूलों से जुड़ी शिकायत हो या कोई अन्य प्रशासनिक अड़चन—कलेक्टर की इस पहल ने आम आदमी के हाथ में सीधे सत्ता के गलियारे तक पहुँचने की ताकत दे दी है। जिले के प्रबुद्ध जनों और आम नागरिकों ने कलेक्टर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक ‘सच्ची जन-सेवा’ बताया है।
आज का विचार:
“लोकतंत्र की असली ताकत शासन और जनता के बीच का अटूट विश्वास है।
जब संवाद सीधा और सरल होता है, तब समाधान के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं।”
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान,ITARSI
MOB-7581988260

