इटारसी। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, आयुध निर्माणी (ऑर्डनेंस फैक्ट्री) इटारसी के छात्र नैतिक यादव ने सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
पंडित दीनदयाल नगर (पुरानी इटारसी) स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड क्रमांक-03 के निवासी श्री किशन लाल यादव के सुपुत्र नैतिक यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पड़ाव को पार किया है। उनकी इस सफलता पर उनके परिजनों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। नैतिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
आज का विचार
“कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है,
और सफलता हमेशा उन्हीं के कदम चूमती है,
जो अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहते हैं।
– पत्रकार कुणाल पासवान

