गर्मी में जल संकट से मिलेगी राहत: सांसद दर्शन सिंह चौधरी की सौगात, वार्ड 22 में ट्यूबवेल उत्खनन शुरू I
इटारसी। भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच वार्ड क्रमांक 22 के रहवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी द्वारा घोषित ट्यूबवेल उत्खनन कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर त्वरित कार्रवाई
वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल ने वार्ड में पानी की किल्लत को देखते हुए सांसद महोदय से ट्यूबवेल की मांग की थी। सांसद श्री चौधरी ने जनहित में त्वरित निर्णय लेते हुए राशि की घोषणा की, जिसकी स्वीकृति के उपरांत आज सुनील तिवारी के घर के पास विधिवत पूजन कर उत्खनन कार्य प्रारंभ कराया गया।
गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
इस महत्वपूर्ण कार्य के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जेड.आर.आर.यू.सी.सी. सदस्य श्री योगेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री देवेंद्र पटेल, और जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रशांत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पूजन कर मशीन को चालू करवाया।
सांसद और विधायक का माना आभार
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र पटेल ने वार्ड वासियों की ओर से सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नपा अध्यक्ष श्री पंकज चौरे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सौगात से वार्ड के नागरिकों को भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी भी उपस्थित रहे जिन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना की।
आज का विचार: “सेवा का संकल्प जब धरातल पर उतरता है,
तभी जनमानस की समस्याओं का वास्तविक समाधान होता है।”(पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी)

