बड़ी खबर: पूर्व विधायक साधना स्थापक बनीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, समर्थकों में हर्ष I
गाडरवारा/नर्मदापुरम। क्षेत्र की कद्दावर नेत्री और गाडरवारा की पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक को मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल गाडरवारा बल्कि पूरे संभाग के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा
साधना स्थापक लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और विधायक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
शुभकामनाओं का तांता
नियुक्ति की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। समर्थकों का मानना है कि साधना जी के अनुभवों का लाभ पूरे प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा।
कुणाल की कलम से: “जब नेतृत्व का अनुभव और संवेदनशीलता,
एक साथ मिलते हैं, तो वह समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”( पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी)

