शिष्टाचार भेंट: विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के निवास पहुँचे राज्यमंत्री लखन पटेल, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत I
इटारसी। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज इटारसी प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के निज निवास पहुँचे। जहाँ उन्होंने विधायक श्री शर्मा से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यमंत्री के आगमन पर विधायक निवास पर स्वागत सत्कार का सिलसिला चला। नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक महतो एवं गोपाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री जी से मुलाकात की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास और विभागीय गतिविधियों को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। विधायक डॉ. शर्मा के निवास पर हुए इस गरिमामय स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुणाल की कलम से: “संगठन और सत्ता के बीच का यह समन्वय ही जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। वरिष्ठ नेताओं का ऐसा मेल-मिलाप कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है।”
पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

