मजदूरों की सेवा में समर्पित सुरेश करिया: जयस्तंभ चौक पर मनाया गया मजदूर दिवस I
इटारसी। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज नगर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी सुरेश करिया द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी मजदूरों का सम्मान कर उनके साथ यह विशेष दिन साझा किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेश करिया द्वारा सन 1991 से निरंतर मजदूरों के हित में कार्य किया जा रहा है। इसी परंपरा को निभाते हुए आज मजदूर दिवस पर जयस्तंभ चौक पर एकत्रित सभी श्रमिक भाइयों को बड़े ही स्नेह के साथ भोजन कराया गया। इस दौरान श्री करिया ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में मजदूरों का पसीना सबसे अहम भूमिका निभाता है, और उनकी सेवा करना ही सच्ची मानवता है। वर्षों से चली आ रही इस सेवा की नगरवासियों ने भी सराहना की है।
आज का विचार: “मेहनत वो सुनहरी चाबी है, जो बंद भाग्य के दरवाजों को भी खोल देती है।
राष्ट्र की प्रगति के असली सारथी हमारे श्रमिक भाई ही हैं।”
– पत्रकार कुणाल पासवान

