पुरानी इटारसी: सनखेड़ा नाका क्षेत्र में सट्टे का मायाजाल, संरक्षण के घेरे में फल-फूल रहा अवैध कारोबार l
इटारसी। शहर के पुरानी इटारसी स्थित सनखेड़ा नाका क्षेत्र से इन दिनों अवैध सट्टा कारोबार की गंभीर खबरें सामने आ रही हैं। खबर सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के कुछ घरों में यह कारोबार पूरी तरह से पैर पसार चुका है, जिससे न केवल स्थानीय युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है बल्कि मोहल्लों का शांत वातावरण भी दूषित हो रहा है।
सवाल के घेरे में ‘संरक्षण’
स्थानीय रहवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि आखिर किसके इशारे और किसके संरक्षण में यह अवैध धंधा बेखौफ संचालित हो रहा है? चर्चाएं हैं कि बिना किसी प्रशासनिक ‘मौन सहमति’ या स्थानीय मिलीभगत के, रिहायशी इलाकों के भीतर इस तरह की गतिविधियां लंबे समय तक नहीं चल सकतीं। सट्टा चलाने वाले गिरोह इतने बेखौफ हैं कि दिनदहाड़े यहां संदिग्धों का आना-जाना लगा रहता है।
हालिया पुलिस कार्रवाई और चुनौतियां
हालांकि, हाल ही में इटारसी पुलिस ने आईपीएल सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और लाखों का सामान जब्त किया था। लेकिन, सनखेड़ा नाका जैसे इलाकों में घरों के भीतर चल रहे इस ‘मिनी नेटवर्क’ पर अब तक कोई बड़ी चोट नहीं की गई है।
जनता की मांग
क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लें और सनखेड़ा नाका के संदिग्ध ठिकानों पर सख्त कार्रवाई करें। यह जांच का विषय है कि इस काले कारोबार के पीछे कौन सा चेहरा छिपा है l
आज का विचार: “अधर्म तब और अधिक बढ़ता है जब धर्म को जानने वाले लोग अन्याय के विरुद्ध मौन धारण कर लेते हैं

