बरगी बांध हादसे को लेकर फूटा गुस्सा: युवा कांग्रेस ने इटारसी में फूंका पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला, इस्तीफे की मांग I
इटारसी। जबलपुर के बरगी बांध पर हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक सरगर्मी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज इटारसी के प्रमुख जयस्तंभ चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पर्यटन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला दहन किया।
“यह दुर्घटना नहीं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हुई सरकारी हत्या”
पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार और पर्यटन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बरगी बांध पर क्रूज डूबने की वजह से कई मासूम महिलाओं और बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। यह कोई सामान्य हादसा या दुर्घटना नहीं है, बल्कि विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के कारण की गई ‘सरकारी हत्या’ है।
नेताओं ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी पूरी सरकार और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी चैन की नींद सो रहे हैं। उन्हें नैतिकता के नाते तत्काल इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्शन में यह कांग्रेसी नेता रहे मौजूद
जयस्तंभ चौक पर हुए इस उग्र प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौम्य दुबे, महासचिव शम्मी जायसवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस शामिल हुए।
उनके साथ ही सिवनी मालवा विधानसभा अध्यक्ष विकास राजपूत, NSUI प्रदेश महासचिव प्रतीक मालवीय, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विशाल बड़कुर, देवी मालवीय, उत्सव दुबे, समीर परते, पंकज राजपूत, अमल सरकार, किसन ठाकुर, हुतेश दवान्दे, संजय चौहान, ओमी देवानी, निहाल ठाकुर, नितिन पटेल, दुर्गेश राजपूत और बृजेश कलोसिया सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज का विचार: “जवाबदेही से भागना नेतृत्व की सबसे बड़ी विफलता है;
जब बात जनता की जान की हो, तो मौन और निष्क्रियता अपराध के समान होती है।”
पत्रकार कुणाल पासवान

