टीकमगढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ के केंद्र प्रभारी देवेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर जोनल सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप का आयोजन भीमुनिपट्टनम, विशाखापट्टनम (आ.प्र.) में 9 से 11 मई तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में टीकमगढ़ जिले के 3 खिलाड़ी संकल्प झा, ऋषि साहू एवं सुलेखा प्रजापति का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाड़ी है और भारतीय खेल प्राधिकरण के सॉफ्टबॉल कोच देवेश चंदेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीनों खिलाड़ी पूर्व में भी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, जिला सॉफ्टबॉल सचिव पी प्रसन्ना कुमार, प्रियंक खरे, धनीराम अहिरवार, प्रिंस सेन, रूपेश रैकवार, अर्चित राय, अंकित राय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

