विश्व रेडक्रॉस दिवस: एनआरसी सेंटर में बच्चों को बांटी पोषण सामग्री, नशा मुक्ति का दिया संदेश I
नर्मदापुरम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक हेनरी डुएनोट के जन्मदिवस “विश्व रेडक्रॉस दिवस” के उपलक्ष्य में जिले में सेवा और जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य शाखा भोपाल के निर्देशानुसार 2 मई से 8 मई तक चले साप्ताहिक आयोजनों के समापन पर एनआरसी सेंटर में विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कुपोषण के खिलाफ रेडक्रॉस की पहल
कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सोमेश मिश्रा, चेयरमैन अरुण शर्मा एवं सचिव डॉ. हर्षल काबरे के मार्गदर्शन में एनआरसी सेंटर नर्मदापुरम में भर्ती बच्चों को फल, बिस्किट और अन्य पौष्टिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों की माताओं को स्वास्थ्यवर्धक आहार तैयार करने के गुर सिखाए गए, ताकि कुपोषण को जड़ से खत्म किया जा सके।
नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक
कार्यक्रम में पोषण के साथ-साथ नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित जनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थिति: इस अवसर पर चेयरमैन अरुण शर्मा, डॉ. हर्षल काबरे, कार्यक्रम प्रभारी नीरजा फौजदार, विपिन, उदित द्विवेदी, गौरव सेठ, शेरसिंह बड़कुर, एनआरसी प्रभारी डॉ. कमर जहाँ खान सहित मुन्नी बाई, सरिता सोनी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
॥ आज का विचार ॥
“मानवता की सच्ची सेवा वही है, जो किसी के चेहरे पर मुस्कान ,
और जीवन में स्वास्थ्य का उजाला भर दे।”
:पत्रकार कुणाल पासवान

