टीकमगढ़। नगर परिषद पलेरा द्वारा जनहित जनसुखाय को दृष्टिगत रखते हुए भीषण गर्मी से राहत हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जैन शीतल आश्रय का निर्माण कर शुभारंभ किया गया।
इसका निर्माण खास की टाटिया एवं हरि जाली के द्वारा किया गया। एवं इन ख़स की टाटिया को किला करने की व्यवस्था की गई ताकि इसके अंदर तक शीतलता प्राप्त हो सके। यहां पर आए मरीज विशेष रूप से महिलाओं एवं नवजात बच्चों को लू लू एवं गर्मी से राहत होगी यह पहला नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय एवं नगर परिषद कर्मचारी के संयुक्त प्रयास से की गई।
जैन शीतल आश्रय का निरीक्षण जिला कलेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान शनिवार को किया गया। और उनके द्वारा नगर परिषद की इस पहल की सराहना सोशल मीडिया के माध्यम से भी की गई । जन शीतल आश्रय केंद्र का जायजा सीएमओ शिवी उपाध्याय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, पार्षद अभय मोर सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।

