टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशों के पालन में, आईजी सागर ज़ोन मिथिलेश शुक्ला एवं डीआईजी छतरपुर श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनकी तस्करी पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित कर अवैध हथियारों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 17 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 17 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान में जब्त किए गए हथियार
06 अवैध आग्नेय शस्त्र (देशी कट्टे)
08 जीवित कारतूस
11 धारदार हथियार (अवैध चाकू/छुरी)
पुलिस द्वारा जब्त समस्त हथियारों को विधिवत विवेचना में लेकर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सक्रिय मुखबिर तंत्र, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के मंसूबों को लगातार विफल किया जा रहा है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
“अवैध हथियार रखने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।”
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

