इटारसी RPF का कड़ा एक्शन: रेल के ‘नियम तोड़ने’ वालों से वसूला 93 हजार जुर्माना, एक दिन में 73 पर गाजl
इटारसी। भारतीय रेलवे में सुरक्षित सफर सिर्फ पटरी से नहीं, बल्कि अनुशासन से भी चलता है। इसी अनुशासन को कायम रखने के लिए आरपीएफ इटारसी ने शनिवार को स्टेशन से लेकर ट्रेनों के भीतर तक एक बड़ा ‘सफाई अभियान’ चलाया। इस कार्रवाई ने उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो रेल नियमों को हल्के में लेते हैं।
मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी,
भारी जुर्माना वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (भोपाल) डॉ. अभिषेक के मार्गदर्शन और आरपीएफ प्रभारी मनीष पाण्डेय की टीम ने शनिवार (09.05.2026) को जो जाल बिछाया, उसमें 73 उल्लंघनकर्ता फंस गए। इन सभी को भोपाल स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहाँ इनकी लापरवाही पर कोर्ट ने 93,000 रुपये का जुर्माना ठोक दिया।
कार्रवाई का पूरा लेखा-जोखा:
हक मारने वालों पर चोट: महिला कोच में घुसने वाले 16 ‘मर्द’ और दिव्यांगों की सीट घेरने वाले 15 यात्रियों को पुलिस ने सबक सिखाया।
अवैध वेंडिंग पर लगाम: स्टेशन और आउटरों पर बिना अनुमति सामान बेच रहे 15 वेंडरों को गिरफ्तार किया गया।
जान से खिलवाड़ भारी पड़ा: ट्रेन के पायदान (Footboard) पर लटककर यात्रा कर रहे 14 यात्रियों को उतारा गया।
चेन पुलिंग और गंदगी: बिना वजह ट्रेन रोकने वाले और स्टेशन पर न्यूसेंस फैलाने वाले 8 लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आए।
क्यों जरूरी है ऐसी कार्रवाई?
अक्सर देखा जाता है कि अवैध वेंडरों के कारण यात्रियों को गुणवत्ताहीन खाना मिलता है और पायदान पर यात्रा करने से बड़े हादसे होते हैं। आरपीएफ की इस ‘ताबड़तोड़’ कार्रवाई से न केवल रेलवे के राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि आम यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।
पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

