टीकमगढ़। जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में संचालित मकान सूचीकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका क्षेत्र में लगाए गए 113 प्रगणकों एवं 18 सुपरवाइजरों में से सुपरवाइजर श्री करीम खान ने अपने सुपरवाइजर सर्किल का कार्य सबसे पहले पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
करीम खान के निर्देशन में कार्य करने वाले प्रगणकों में अनवर खान, शेख वजीर, काजल सुल्ताना, सिराज खान, प्रेम सागर कड़ा एवं शमीम खान शामिल रहे। टीम द्वारा समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण किए जाने पर डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा एवं चार्ज अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा सभी का माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक, नगर पालिका कर्मचारी प्रवीण खरे, जयशंकर सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनगणना कार्य को सफल बनाने में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

