टीकमगढ़। भोपाल से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को ललितपुर, टीकमगढ़, खजुराहो, चित्रकूट एवं प्रयागराज होते हुए संचालित किए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता विकास यादव ने रेलवे के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा है।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों को मिलेगा सीधा लाभ
पत्र में विकास यादव ने उल्लेख किया है कि रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भोपाल से लखनऊ तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस ट्रेन को भोपाल-बीना-ललितपुर-टीकमगढ़-खजुराहो-महोबा-चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग से लखनऊ तक संचालित किया जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट तथा विश्व के एकमात्र त्रिवेणी संगम प्रयागराज की राजधानी भोपाल से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो सकेगी।
बुंदेलखंड क्षेत्र को मिलेगी बेहतर रेल सुविधा
विकास यादव ने पत्र में बताया कि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग के अनुसार ट्रेन झांसी मार्ग से लगभग 584 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जबकि यदि इसे बुंदेलखंड अंचल के इस मार्ग से चलाया जाता है तो ट्रेन लगभग 886 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो वंदे भारत ट्रेन संचालन के लिए अधिक नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग से ट्रेन संचालित होने पर भोपाल के साथ-साथ बुंदेलखंड अंचल के श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आम नागरिकों को भी आधुनिक एवं बेहतर रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा।
रेलवे से सकारात्मक पहल की उम्मीद
भाजपा नेता विकास यादव ने उम्मीद जताई है कि बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

