टीकमगढ़। जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा ग्रामीण सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चबूतरा निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण कार्य सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन की देखरेख में एस्टीमेट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जा रहा है।
19 मई को होगा लोकार्पण समारोह
ग्राम पंचायत में निर्मित तीनों चबूतरों का लोकार्पण 19 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। विशेष बात यह है कि यह आयोजन सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन की शादी की सालगिरह के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
कन्या भोज कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
लोकार्पण कार्यक्रम के साथ कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव के विकास एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य निरंतर कराए जाएंगे।

