टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में फरार, ईनामी एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित कर फरार आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना मोहनगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही थी।
तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
थाना मोहनगढ़ पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर फरार, ईनामी एवं वारंटी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना मोहनगढ़ के अपराध क्रमांक 333/2025 धारा 115(2), 127(2), 190, 191(2), 191(3), 103 बीएनएस में लंबे समय से फरार चल रहे ईनामी आरोपी की पतारसी में पुलिस को सफलता मिली।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा ₹5 हजार का नगद ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार मेहनत, तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी राजाराम पिता शिवदयाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी मोगना को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकित दुबे, प्रधान आरक्षक रघुवीर, आरक्षक प्रशांत साहू, दीपक अहिरवार, हितेश तिवारी, अवनीश, लक्ष्मीप्रसाद कुशवाहा, रामकेश पटैल, पुष्पराज, एनआरएस पंचम सूत्रकार, सुनील तथा साइबर सेल से उप निरीक्षक मयंक नगाइच एवं प्रधान आरक्षक रहमान खान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

