टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम में नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा शहर में सिविल लाइन रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्ही-बाजार के समीप स्थित छोटे पार्क में कचरा एकत्रित पाया गया। जांच के दौरान टैग एवं बिल के द्वारा यह सामने आया कि उक्त कचरा व्ही-बाजार द्वारा ही फेंका गया था।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका टीकमगढ़ की प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा तथा सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार व्ही बाजार पर कचरा डस्टबिन में नहीं फेंकने के कारण 10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान को भविष्य में दोबारा इस प्रकार कचरा नहीं फेंकने की सख्त हिदायत दी गई है।

