टीकमगढ़। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु निरंतर संवेदनशील एवं जनहितैषी पहलें संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने मानवीय संवेदनाओं एवं पारिवारिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए स्वर्गीय प्रधान आरक्षक शिव शरण त्रिपाठी के शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदनशील पहल की मिसाल पेश की है।
स्वर्गीय प्रधान आरक्षक शिव शरण त्रिपाठी के असामयिक निधन से पुलिस परिवार को गहरा आघात पहुँचा था। इस कठिन परिस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप परोपकार निधि से ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत कर परिजनों को प्रदान की गई।
दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिजनों को सम्मानपूर्वक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए विभाग की संवेदनशील सोच एवं पारिवारिक भावना को भी व्यक्त किया।
पुलिस परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है विभाग
कार्यक्रम में मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक महेश साहू सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।
डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दिला चुके हैं एसपी मंडलोई
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के सतत प्रयासों से विगत वर्ष से अब तक पुलिस सैलरी पैकेज एवं परोपकार निधि के माध्यम से लगभग ₹1 करोड़ 50 लाख की सहायता राशि विभिन्न पुलिस परिवारों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
यह पहल पुलिस विभाग की सामाजिक संवेदनशीलता, मानवीय प्रतिबद्धता एवं अपने पुलिस परिवार के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

