टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना देहात पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ग्राम बड़ागांव खुर्द में 24/25 मई की दरम्यानी रात मोहन यादव की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी, जिस पर थाना देहात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ लल्लू सेन (23) निवासी बड़ागांव खुर्द को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना देहात पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक चंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा, उप निरीक्षक मयंक नगायच (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, प्रधान आरक्षक रज्जन रैकवार, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण अहिरवार, प्रधान आरक्षक रहमान खान (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक सुनील राय, आरक्षक अरविंद निरंजन, आरक्षक मनोज नायक, आरक्षक अरबाज अली, आरक्षक अंकित द्विवेदी, आरक्षक राघवेन्द्र शर्मा, आरक्षक रवि रजक, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक योगेश चढ़ार एवं चालक जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

