टीकमगढ़। टीकमगढ़ नगर के वार्डों में अब पेयजल संकट गहराता जा रहा है, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि इसी संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को टीकमगढ़ नगर में पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए क्योलारी बांध से पानी छोड़ने के संबंध में पत्र लिखा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी होने के कारण टीकमगढ़ नगर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद के जामनी नदी पर स्थित बरीधाट वाटर प्लांट में पेयजल आपूर्ति हेतु एक सप्ताह का पानी ही शेष बचा है, जिसके कारण टीकमगढ़ नगर की जनता को पेयजल संकट की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है साथ ही बारिश आने में लगभग एक माह का समय बाकी है ऐसे में क्योलारी बांध जो महरौनी में स्थित है वहां से 1MCM पानी छोड़े जाने के संबंध एवं शीघ्र आदेश जनहित में जारी करने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार श में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को पत्र लिखा गया है और पूरी उम्मीद है कि जल्द ही इस विषय पर समाधान निकलेगा ।

