टीकमगढ़। आयुष योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक संघ द्वारा अपनी विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लंबे समय से आयुष योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों के साथ हो रही विसंगतियों और समस्याओं का विस्तृत उल्लेख करते हुए समाधान की मांग की गई।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आयुष योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक लंबे समय से अपने अधिकारों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उचित समाधान नहीं हो सका है। ज्ञापन में कार्य व्यवस्था, मानदेय एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में आयुष योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक संघ के अध्यक्ष मनोज खरे, उपाध्यक्ष कमलेश लोधी, सचिव राहुल सिंह चौधरी, महामंत्री संजय जैन, शिवम राय, रितेंद्र कुमार मिश्रा, जसवंत सिंह घोष एवं सुनील कुशवाहा उपस्थित रहे।

