बड़ागांव धसान,,आजकल तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है, पर्यावरण बदलता जा रहा है जिसका मुख्य कारण पर्यावरण में मानवीय हस्तक्षेप है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है ।पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ।
बड़ागांव धसान के मिथलाखेरा स्कूल में आज सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बड़ागांव (धसान), सुश्री शिवी उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री प्रमोद जैन के विशिष्ट आतिथ्य में आम,नीम और जामुन के पौधों को लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया।
इसके पूर्व रैकवार मोहल्ला में एक पेड़ मां के नाम,सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने,,पक्षियों के लिए सकोरे लगाने,बारिश के पानी का संरक्षण करने के लिए जागरूकता अभियान शिक्षा नवाचार ग्रुप द्वारा किया गया,जिसमे महिला,पुरुष,बच्चों ने तख्तियों पर लिखे संदेश,,
सांसे हो रही कम,,
आओ पेड़ लगाएं हम ।
हमको पेड़ लगाना है,
हरियाली को लाना है।
के द्वारा संदेश दिया गया
इस अवसर पर सुश्री उपाध्याय ने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि आने वाली बारिश के मौसम में कम से कम पांच पांच पौधे अवश्य लगाएं क्योंकि तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जंगल धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। इसकी चिंता करना आवश्यक है वृक्षों का मानव जीवन पर बहुत ही उपकार है वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं। वृक्ष लगाकर ही हम अपनी धरा को सहेज सकते हैं एवम जो पौधे लगाए गए हैं उनमें रोज पानी डाला जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर शिक्षा नवाचार ग्रुप के संस्थापक एवं शिक्षक संजय कुमार जैन ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती का सिंगार एवं गहने हैं अतः एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी धरती का सिंगार करें।तभी प्रकृति का संतुलन बना रह सकता है।प्रकृति का संरक्षण करके ही धरती पर हरियाली फैला सकते है।बरसात का जल संचय कर भूमि के जलस्तर मे सुधार हेतु कार्य करना आवश्यक है। पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें जल ,वायु,ध्वनि को प्रदूषित होने से बचाना होगा और पेड़ों की अत्यधिक कटाई को रोकना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना होगा ।जल का संरक्षण करना होगा,अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे नहीं तो आगे चलकर इसके घातक परिणाम देखने को मिलेंगे।
प्रमोद जैन ने कहा कि पहले लोग घरों मे पीतल कांसा के बर्तनों का उपयोग दैनिक जीवन में करते थे जो हमारे स्वस्थ के लिए लाभदायक था,लेकिन वर्तमान में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बढ़ता जा रहा है
जो हमारे स्वस्थ के लिए हानिकारक है,,इसलिए हमे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है।
इस दौरान पर पेड़ों पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे लगाए गए,,
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जीवी
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

