टीकमगढ़। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकेरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी कुमारी के सागर संभागीय दौरे के अंतर्गत आज दिनांक 07 जून 2026 को टीकमगढ़ आगमन पर प्रातः 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, टीकमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट-मुलाकात की जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, विधायकगण, वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सेवादल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम मे आने की बात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट नंदकिशोर राय द्वारा कही गई है। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नंदकिशोर राय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

